फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हैदराबाद में 3 युवकों ने स्नूकर पार्लर कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Thu, 07 Sep 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Written By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
हैदराबाद में तीन युवकों ने एक स्‍नूकर पार्लर की शॉप में घुसकर कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की है। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक तीन युवकों ने स्नूकर पार्लर की शॉप में घुसकर वहां के कर्मचारी की बेसबॉल स्टिक से खूब पिटाई की है। हालांकि पिटाई करने की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पिटाई का शिकार हुए कर्मचारी को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीग बताई जा रही है। 
विज्ञापन
#WATCH 3 men assaulted an employee of a snooker parlour in Hyderabad; reason unknown, police begin investigation,victim admitted to hospital pic.twitter.com/gdQuPHD5Cl — ANI (@ANI) September 7, 2017

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्‍नूकर पार्लर का कर्मचारी कुर्सी पर बड़े आराम के साथ बैठा हुआ है। वह अपने मोबाइल पर शायद किसी गेम का लुत्‍फ उठा रहा है। लेकिन इतने में अचानक वहां तीन लोग हाथ में बेसबॉल स्टिक लेकर पहुंचते हैं और स्‍नूकर पार्लर के कर्मचारी को बेसबॉल स्टिक से बेरहमी से पीटना शुरू कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें