फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रयागराज दौरा, आईपीएल में आज डबल हेडर

Sun, 03 May 2026 05:59 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 3 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 3 मई 2026 को ज्येष्ठ की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। वहीं, खेल जगत में आज क्रिकेट प्रेमियों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलेगा। आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रयागराज दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह शाम को अरैल में भारतीय सेना की ओर से आयोजित कल्चरल इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 

बिहार में निशांत कुमार का निश्चय रथ
जदयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से निश्चय रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। उनकी यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी, जिसके लिए एक हाईटेक रथ तैयार किया गया है। जिस तरह से नीतीश कुमार निश्चय यात्रा पर निकले थे, उसी तरह से निशांत की यात्रा निकलाने की कवायद चल रही है। यात्रा के दौरान निशांत अपनी पार्टी और अपने पिता के कार्यकाल में बिहार में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, वे लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे। 

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य स्वामी की गोयात्रा
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार से गोयात्रा निकालेंगे। यह 81 दिवसीय गोयात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। इस दौरान शंकराचार्य सभाएं कर सनातनियों को गोरक्षा और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए जागरूक करेंगे।

केंद्रीय मंत्री मांडविया का कर्नाटक दौरा
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया रविवार को कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर में नवनिर्मित 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। मांडविया वर्चुअल माध्यम से कर्नाटक के बेल्लारी में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। सरकार के मुताबिक ये स्वास्थ्य सुविधाएं इस क्षेत्र में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

विज्ञापन

आईपीएल में डबल हेडर
आईपीएल में रविवार को दो मुकाबला है। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा है। यह मैच अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें