फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में दो भारतीय छात्रों की चाकू मारकर हत्या

Mon, 11 Apr 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रणव शांडिल्य - फोटो : ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
यूक्रेन में तीन भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला किया गया है, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन के उझगोरोड मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली तीन भारतीय छात्रों पर 10 अप्रैल को चाकू से हमला किया गया। इस हमले को यूक्रेन के ही तीन छात्रों ने अंजाम दिया था जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हमले में प्रणल शांडिल्य और अंकुर सिंह की मौत हो गई। जबकि इंद्रजीत चौहान नामक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि कीव में स्थित भारतीय दूतावास इस मामले में पुलिस, कॉलेज प्रशासन और स्थानीय संपर्क सूत्रों से ज्यादा जानकारियां जुटा रही हैं। इस घटना की जानकारी छात्रों के परिवार को दे दी गई है।
विज्ञापन


इस हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी दुख व्यक्त किया है।
I am sorry two Indian students Pranav Shandilya Muzaffarnagar and Ankur Singh (Ghaziabad) were stabbed to death in Ukraine on 10.4.2016./1— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 11, 2016
विज्ञापन

एक युवक की हुई है पहचान

यूक्रेन में कर दी गई हत्या - फोटो : ब्यूरो, मेरठ
यूक्रेन में मारे गए मेडिकल के छात्र प्रणव शांडिल्य की पहचान हो गई है। वह शहर कोतवाली के कुन्दनपुरा भारत माता चौक के निकट का रहने वाला है। उसके पिता परमेश कुमार शांडिल्य पत्रकार हैं। शांडिल्य टाइम्स के नाम से इनका साप्ताहिक अख़बार निकलता है। घर में कोहराम की स्थिति है।

यूक्रेन हमले में भारतीय दूतावास ने मृतक प्रणव के परिजनों को नहीँ दी कोई जानकारी। भारत सरकार के रवैय्ये को लेकर परिजनों में आक्रोश। होनहार छात्र था प्रणव। प्रणव की बहन कामाक्षी भी यूक्रेन से एमडी करके लौटी है। बहन की सहेली ने ही दी घटना की जानकारी। तीन हमलावर पकडे गए हैं, जिनमे एक लड़की भी शामिल है। मामले की तहकीकात चल रही है। घटनास्थल की कुछ फ़ोटो भी उसने भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें