फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार की मदद से तीन करोड़ फर्जी राशन कार्ड रद्द

Mon, 26 Feb 2018 09:58 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन

एनडीए सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान आधार की मदद से तीन करोड़ फर्जी और नकली राशन कार्ड रद्द हुए हैं। इससे देश के 17 हजार करोड़ रुपये की बचत भी हुई। उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं जन वितरण राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने सोमवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


21वीं ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, राशन कार्ड को आधार से जोड़ने की योजना की मदद सरकार ने इस पूरे तंत्र को साफ कर दिया है। उन्होंने बताया, देश के 23 करोड़ राशन कार्ड में से 19 करोड़ यानी 82 प्रतिशत आधार से लिंक हो चुके हैं। वहीं 2.95 करोड़ फर्जी राशन कार्ड मिलने से सालाना 17 हजार करोड़ की बचत हो रही है। यह कोशिश की जा रही है कि अनाज सही व्यक्ति के हाथ में पहुंचे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें