फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 17 Apr 2020 12:14 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में ग्रामीणों के एक समूह ने चोर होने के संदेह पर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने कहा कि बृहस्पतिवार को रात के 9:30 से 10 बजे के बीच यह वीभत्स घटना हुई। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। काले ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों कार से मुंबई से आए थे और उसके वाहन को स्थानीय लोगों ने गडचिंचाले के पास ढाबाड़ी-खानवेल मार्ग पर रोक दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें कार से बाहर निकाला गया और ग्रामीणों ने इस संदेह पर उन पर पत्थर और अन्य चीजों से हमला कर दिया कि वे चोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें