फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: पहली बार सात दिन में 3.32 करोड़ को लगा टीका

Sat, 26 Jun 2021 07:11 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • 16 जनवरी के बाद पहली बार टीकाकरण में मिला सबसे बड़ा उछाल
  • 19 से 25 जून के बीच देश में 2.99 करोड़ लोगों ने पहली खुराक ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण को लेकर देश में पहली बार सात दिन में नया रिकार्ड बना है। एक सप्ताह के दौरान 3.32 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन ली है। जबकि 16 जनवरी से शुरू हुए इस टीकाकरण कार्यक्रम में अभी तक सबसे अधिक 2.47 करोड़ वैक्सीन तीन से नौ अप्रैल के बीच दी गई थी लेकिन बीते 19 से 25 जून के दौरान देश में 3,36,62,133 लोगों ने वैक्सीन लिया है। इनमें 3684031 लोगों ने दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण पूरा किया है। जबकि 2.99 करोड़ से अधिक लोगों ने पहली बार वैक्सीन लिया।

विज्ञापन


कोविन वेबसाइट के अनुसार 15 से 21 मई के बीच 92.10 लाख लोगों ने टीकाकरण कराया था। इसके बाद हर सप्ताह टीकाकरण बढ़ता जा रहा है। बीते पांच से 18 जून के मध्य दो सप्ताह तक यह गति अप्रैल के बराबर ही देखने को मिल रही थी।

इस दौरान क्रमश: 2.08 और 2.11 करोड़ लोगों ने वैक्सीन ली। लेकिन 19 जून के बाद इसमें काफी तेजी आई है और पिछले सप्ताह की तुलना में एक करोड़ से भी ज्यादा लोग टीकाकरण में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


21 जून से देश भर में टीकाकरण को लेकर सरकार ने विशेष अभियान चलाया है जिसके तहत वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति के अलावा टीकाकरण में काफी तेजी आई है। 21 जून को दुनिया में पहली बार एक दिन में 86 लाख लोगों को भारत में ही कोरोना वैक्सीन देने का रिकार्ड बनाया गया था। जबकि पिछले एक दिन में 60.73 लाख लोगों ने वैक्सीन लिया है।

हालांकि 21 जून की तुलना में 22,23 और 24 जून को टीकाकरण में कमी आई है लेकिन अन्य दिनों की तुलना में यह काफी अधिक है। शुक्त्रस्वार की बात करें तो यह आंकड़ा और भी कम देखने को मिला है। दोपहर ढ़ाई बजे तक देश में केवल सात लाख लोगों ने ही वैक्सीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें