फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2G स्पेक्ट्रम केस डीएमके को बर्बाद करने की 'साजिश' थी: एम के स्टालिन

Thu, 21 Dec 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
एम के स्टालिन
विज्ञापन
2 जी स्पेक्ट्रम केस में डीएमके नेताओं के बरी हो जाने पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि यह केस पार्टी को बर्बाद करने के लिए एक 'साजिश' थी। दिल्ली में स्पेशल सीबाआई कोर्ट ने पूर्व संचार मंत्री ए. राजा और राज्यसभा सांसद एम.के. कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए एम.के. स्टालिन ने कहा, 'यह (केस) डीएमके को बर्बाद करने की एक साजिश थी। मैं आपको (मीडिया को) बताना चाहता हूं कि आपने डीएमके को दागदार करने के लिए इस केस को बहुत बड़ा बना दिया। अब ये साबित हो गया है कि हमने कोई गलती नहीं की थी। उन्होंने कहा, अब आप न्याय कीजिए और (कोर्ट के) फैसले को लोगों तक पहुंचाइए। फैसले के बाद पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर डीएमके समर्थकों ने नारे और बैनर लहरा कर खुशी का इजहार किया। 

मीडिया से मुखातिब होने के बाद स्टालिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. करूणानिधि से मिलने चेन्नई के गोपालपुरम पहुंचे। 
  Chennai: MK Stalin reaches Gopalapuram to meet M Karunanidhi #2GScamVerdict pic.twitter.com/LT4TjjL1BG — ANI (@ANI) December 21, 2017

कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कनिमोझी ने खुशी जताई और उनके साथ खड़े लोगों को धन्यवाद दिया। 

ए. राजा रिहा होने के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे। डीएमके समर्थक उनके स्वागत में जश्न मना रहे थे। 
  A Raja reaches his residence in Delhi post acquittal in #2GScamVerdict , DMK supporters seen celebrating pic.twitter.com/C5rCiw84Hp — ANI (@ANI) December 21, 2017
विज्ञापन


सीबीआई ने 2 जी स्पेक्ट्रम के वितरण में कथित अनियमित्ताओं की जांच की। सीबीआई ने 2011 में दायर अपनी चार्जशीट में कहा था कि इस घोटाले ने सरकार को 30,984 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें