फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: सबसे अमीर मंत्री पर लगा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, कुवैत और सऊदी में चलते हैं स्कूल

Wed, 25 Oct 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
केरल के परिवहन मंत्री थॉमस चांडी
विज्ञापन
केरल के परिवहन मंत्री थॉमस चांडी पर सरकारी जमीन पर मौजूद पूननामदा झील के एक हिस्से पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा करने का आरोप लगा है। इससे जुड़ी एक रिपोर्ट राजस्व विभाग द्वारा जारी की गई है जिसपर अब हंगामा हो रहा है। दरअसल, चांडी पर यह आरोप दो महीने पहले लगा था, तब एक शख्स ने केरल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। अब रिपोर्ट आने पर चांडी ने राजस्व विभाग के खिलाफ याचिका दायर करके कहा है कि मामला कोर्ट में था और ऐसे में रिपोर्ट जारी करना कोर्ट की अवमानना है।
विज्ञापन


शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता चांडी केरल विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं, कुवैत और सऊद में उनके स्कूल भी चलते हैं। वह वाटर वर्ल्ड टूरिज्म कंपनी के डायरेक्टर भी रहे थे। उन्होंने अप्रैल में ए के सैसेन्द्रन के इस्तीफे के बाद परिवहन मंत्री बनाया गया था। सैसेन्द्रन ने टेलीफोन सेक्स स्कैंडल में नाम आने पर इस्तीफा दिया था।

दस साल में बढ़ गई सैकड़ों बीघा जमीन, ईडी से जांच की सिफारिश

क्या है आरोप? चांडी पर आरोप है कि उन्होंने धान की खेती की जमीन को भरकर अपने रिसॉर्ट तक एक किलोमीटर का रास्ता बनाया है। यह सड़क सात मीटर चौड़ी है जबकि नियमों के मुताबिक धान के खेत पर बनने वाली सड़क की चौड़ाई चार मीटर होनी चाहिए। साथ ही खेत के पानी के बहाव की दिशा बदलने और रिसॉर्ट के गेट के सामने पार्किंग बनाने का भी आरोप है।
विज्ञापन


अपने ऊपर लगे आरोपों पर चांडी ने कहा कि अगर मैंने एक प्रतिशत भी जमीन पर कब्जा किया होगा तो मैं मंत्री पद छोड़ने के साथ-साथ विधायक के पद से भी हटने को तैयार हूं। चांडी ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ सड़क की मरम्मत की जो आम लोगों के भी काम आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें