फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को फांसी पर चढ़ेगा तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का दोषी

Fri, 31 Jan 2020 06:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाला 22 वर्षीय युवक 29 फरवरी को फांसी पर चढ़ाया जाएगा। एक स्थानीय अदालत ने अक्तूबर, 2018 के इस मामले में दोषी ठहराए गए युवक के खिलाफ  गुरुवार को डेथ वारंट जारी कर दिया। आरोपी युवक अनिल यादव बिहार का रहने वाला है। 

विज्ञापन


सरकारी अपीलकर्ता नयन सुखदवाला ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायधीश पीएस काला ने अनिल यादव को 29 फरवरी की सुबह 4.30 बजे साबरमती जेल में मौत होने तक फांसी पर लटकाए रखने के लिए डेथ वारंट जारी किया है।

अदालत ने यादव को इस मामले में दोषी ठहराते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड दिया था। इस सजा के खिलाफ अपील को गुजरात हाईकोर्ट ने भी 27 दिसंबर को खारिज कर दिया था। यादव ने हाईकोर्ट की तरफ से अपने मृत्युदंड की पुष्टि किए जाने के खिलाफ अभी तक सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल नहीं की है। 
विज्ञापन


बता दें कि सूरत शहर के गोदादारा क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची 14 अक्तूबर, 2018 की रात को अपने घर से गायब हो गई थी। पुलिस को एक दिन बाद बच्ची का शव उसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक बंद कमरे में से मिला था। यह कमरा बिहार से मजदूरी के लिए यहां आकर रहने वाले अनिल यादव का था, जो मौके से फरार था। यादव को शव मिलने के पांच दिन बाद बिहार के बक्सर जिले में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें