फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर में तीन साल में लापता हुए 28 हजार लोग, सबसे ज्यादा समस्या असम में

Wed, 20 Nov 2019 06:14 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में लोगों के लिए अपनों से बिछड़ने की समस्या लगातार बड़ी होती जा रही है। केंद्र सरकार के मुताबिक 2015 से 2017 के बीच इन आठ राज्यों से करीब 28 हजार लोग लापता हुए, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। 

विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखित जवाब में बताया कि कुल 27,967 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से 19,344 लोग अकेले असम से ही है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि इस दौरान 5,130 लोगों को ढूंढने में सफलता हासिल हुई है। 

इसके अलावा त्रिपुरा से 4,455, मेघालय से 1385, मणिपुर से 999, सिक्किम से 974, अरुणाचल प्रदेश से 457, नगालैंड से 343 और मिजोरम से 10 लोग लापता हुए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2018 और 2019 की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। 

असम से सबसे ज्यादा लापता : 

असम से लापता होने वालों में बच्चे और महिलाएं ज्यादा हैं। साल 2015 में इस राज्य से 2169 बच्चे, 2613 महिलाएं और 1528 पुरुषों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अगले साल 2413 बच्चे, 3439 महिलाएं और 2130 पुरुष लापता हुए। वर्ष 2017 में 1651 बच्चे, 2453 महिलाएं और 948 पुरुषों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। 

मिजोरम में तीन साल में सिर्फ 10 लापता

मिजोरम में स्थिति असम से ठीक उलट है। यहां साल 2017 में सिर्फ एक बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि 2016 में यहां कोई लापता ही नहीं हुआ। इसी तरह 2015 में तीन बच्चे, एक महिला और सिर्फ पांच पुरुषों के खो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन

अन्य राज्यों की स्थिति 

त्रिपुरा

  2015  2016  2017 
बच्चे  179 197 166
महिलाएं 583  814 933
पुरुष  401 540 642
 

मेघालय 

  2015  2016  2017 
बच्चे  179 184 148
महिलाएं 138  159 136
पुरुष  126 155 160 

मणिपुर

  2015  2016  2017 
बच्चे  70 186 97
महिलाएं 46 154 131
पुरुष  52 154 109 

सिक्किम

  2015  2016  2017 
बच्चे  119 150 88
महिलाएं 77 66 225
पुरुष  56 37 156

अरुणाचल प्रदेश 

  2015  2016  2017 
बच्चे  105 61 74
महिलाएं 32 34 112
पुरुष  18 13 08

नगालैंड

  2015  2016  2017 
बच्चे  34 77 103
महिलाएं 17 20 40
पुरुष  11 19 22

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें