तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक ने शनिवार को नामों की एक सूची जारी कर बताया कि 5 दिसंबर को जयललिता की मौत की खबर सुनने के बाद सदमें से अब तक 203 लोगों की जान जा चुकी हैं। बता दें कि अन्नाद्रमुक ने बुधवार को भी सदमे से मरने वाले 77 लोगों के नामों की सूची जारी की थी। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 280 पर पहुंच गया है।
राज्य सरकार इन सभी की मौत पर शोक प्रकट करते हुए इनके परिवारवालों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की। गौरतलब है कि तमिलनाडु में जयललिता को उनके समर्थक भगवान की तरह पूजते हैं।
बता दें कि तामिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और जयललिता के राजनीतिक गुरु एमजी रामचंद्रन के निधन के वक्त राज्य में हालात और भी खराब थे। उस वक्त राज्य में हर तरफ दंगे शुरू हो गए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इन दंगो में 29 लोग मारे गए थे।