नमस्कार! आज है शनिवार 28 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 28 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वहीं, टी20 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा।
पीएम मोदी का अजमेर दौरा
पीएम मोदी आज से दो दिन के तमिलनाडु दौरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी से तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मदुरै में एम्स का उद्घाटन करेंगे। (संंबंधित खबर यहांं पढ़ें)
राहुल गांधी का पंजाब दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बरनाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। राहुल गांधी का यह दौरा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में आज मतदाता सूची जारी करने की आखिरी तरीख
सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी तक को पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची जारी करने को आदेश दिया है। इससे पहले मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए 14 फरवरी की तरीख तय की गई थी।
आज है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस