देश में 120 सालों में यह चौथी बार है, जब अगस्त में सामान्य से 27 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि देश में 1 जून से 31 अगस्त तक सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। भारत में वर्षा ऋतु 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है।
मौसम विज्ञानी आरके जनमानी ने कहा कि पूर्वानुमान केंद्र ने पिछले महीने करीब 97 फीसदी वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। मानसून के दौरान 96 से 104 फीसदी बारिश को लंबी अवधि औसत (एलपीए) को सामान्य माना जाता है। अगस्त 2020 में पिछले 44 सालों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
अगस्त 1926 में 33 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी, जबकि अगस्त 1976 में 28.4 फीसदी और अगस्त 1973 में सामान्य से 27.8 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलवत ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में पांच कम दबाव के क्षेत्र बनने से अगस्त में महीने में ज्यादा वर्षा हुई।