पिछले पांच साल में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे 27 आर्थिक अपराध के आरोपी और घोटालेबाज देश छोड़ कर भाग खड़े हुए हैं। इनमें से छह लोगों के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जबकि आठ के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी।
वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने लिखित सवाल के जवाब में आर्थिक भगोड़ों का ब्यौरा दिया। शुक्ला ने सदन को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आंकड़ों के मुताबिक नए आर्थिक भगोड़ा कानून 2018 के तहत 27 भगोड़ों में सात के खिलाफ संबंधित देशों के आवेदन दिया गया है।