फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो ने बिल्डर को भेजा 200 करोड़ का मानहानि नोटिस

Fri, 04 Jan 2019 08:15 PM IST
आसिम खान भाषा, मुंबई
विज्ञापन
दिलीप कुमार-सायरा बानो
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने बांद्रा इलाके में 250 करोड़ रूपये की अपनी संपत्ति पर गलत दावे करने पर बिल्डर समीर भोजवानी को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने भोजवानी से माफी मांगने और अपने बयान से उन्हें आमजन में बदनाम करने के एवज में 200 करोड़ रूपये हर्जाना के रूप में मांग की।

विज्ञापन


अभिनेता दंपति ने जनवरी 2018 में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने भोजवानी पर बांद्रा के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित 250 करोड़ रूपये मूल्य की संपत्ति के मालिकाना हक के कागजात में जालसाजी करने के आरोप लगाया था। भोजवानी ने 21 दिसंबर 2018 को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर घोषणा की थी कि वह उपरोक्त संपत्ति के ‘‘न्यायपूर्ण स्वामी’’ हैं।

भोजवानी ने यह भी दावा किया था कि 96 साल के दिलीप कुमार उस संपत्ति के सिर्फ पट्टाधारी हैं। इस पर एतराज जताते हुए दिलीप कुमार और उनकी अदाकारा पत्नी सायरा बानू ने 31 दिसंबर 2018 को भोजवानी को आमजन को झूठे और मानहानिकारी बयानों से गुमराह करने पर एक मानहानि नोटिस भेजा।
विज्ञापन


दिलीप और सायरा बानो के वकील चिराग शाह ने भोजवानी को भेजे नोटिस में कहा, ‘‘भोजवानी ने सार्वजनिक रूप से दिए गए झूठे और मानहानिकारी बयानों से दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई है।’’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें