फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से 26 पाकिस्तानी नागरिक गायब, मचा हड़कंप

Sun, 14 May 2017 05:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रह रहे 26 पाकिस्तानी नागरिक अचानक गायब हो गए हैं। इससे मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र पुलिस का आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस हर होटल, हर लॉज को खंगाल रही है। मुंबई हाई अलर्ट पर है। एटीएस को यह चिंता सता रही है कि अगर ये सभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट निकले तो मुंबई पर बड़ा खतरा हो सकता है।

महाराष्ट्र एटीएस चीफ अतुल चंद्र कुलकर्णी ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। लेकिन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुंबई में रह रहे 26 पाकिस्तानी पिछले दो-तीन हफ्ते से लापता हैं। गायब पाकिस्तानियों में जुहू में चाय की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति भी शामिल है जो बीते 10 साल से यहां रह रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों से मिला गायब होने का सुराग

दरअसल, भारत में आने वाले पाकिस्तानियों के लिए सी-फार्म जरूरी होता है जिसमें पाकिस्तानियों को सारी जानकारी देनी पड़ती है। मसलन, वह किससे मिलने आया है, कहां-कितने दिन रुकेगा, पासपोर्ट और वीजा की कापी आदि आवासीय परमिट की प्रति के साथ बतानी होती है।

लेकिन, गायब पाकिस्तानी नागरिकों ने सभी जानकारी नहीं दी थी। इसलिए सी-फार्म के आधार पर दी गई जानकारी के तहत जब उन ठिकानों पर खोजबीन की गई तो उनका पता नहीं चला। अब जांच की जिम्मेदारी एटीएस को सौंपी गई है। बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय एजेंसियों को ये सूचना आईएसआई में मौजूद अपने जासूसों से मिली। खुफिया एजेंसियों ने जब पड़ताल की तो इन पाकिस्तानियों के गायब होने की जानकारी सामने आई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के कैडरों ने मुंबई में रेकी की थी। वर्तमान में आईएम के संस्थापक रिजाय शाहबंदरी उर्फ रियाज भटकल और उसका बड़ा भाई इकबाल पाकिस्तान में है। ये दोनों आईएसआई के संरक्षण में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें