फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क को टक्कर देने के लिए देश के 26 उद्योगपति 'अंतरिक्ष के मैदान' में उतरे

Thu, 04 Feb 2021 05:37 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • देश के 26 उद्योगपतियों ने किया आवेदन अंतरिक्ष में काम करने के लिए
  • रॉकेट से लेकर उपग्रहों की कक्षा स्थापित करने और स्पेस स्टेशन तक के निर्माण में होगी मदद
  • भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रोत्साहन एवं प्राधिकरण केंद्र बना है नोडल एजेंसी
विज्ञापन
इसरो का क्रायोजेनिक इंजन - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष की दुनिया के इकलौते बेताज बादशाह और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क को टक्कर देने के लिए भारत के उद्योगपति भी 'अंतरिक्ष के मैदान' में उतर आए हैं। देश के 26 उद्योगपतियों ने अंतरिक्ष की दुनिया और खोजबीन करने के लिए अंतरिक्ष विभाग में आवेदन किया है। चुनी गई कंपनियां अंतरिक्ष विभाग के साथ मिलकर काम करेंगी। जिसमें तकनीकी उपकरणों के डेवलपमेंट के साथ-साथ आकाश की अनंत दुनिया को खोजने के लिए स्पेस सेंटर से इसरो के साथ मिलकर काम करना भी शामिल है।

विज्ञापन


पिछले साल तय हुआ था कि अंतरिक्ष की दुनिया में अब सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट कंपनियां भी भागीदारी निभाएंगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रोत्साहन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन्स्पेस) का गठन किया गया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक देश के 26 प्रमुख उद्योगपतियों ने अपनी कंपनी के लिए इसरो के साथ काम करने की इच्छा जताई है और तय प्रक्रिया से आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में देश की कई जानी-मानी प्रमुख कंपनियां भी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया अभी फाइनल दौर में है।

रॉकेट से लेकर उपग्रह कक्षा तक तैयार करेंगी कंपनियां

प्राइवेट कंपनियां इसरो के साथ मिलकर राकेट निर्माण करेंगी। इसके अलावा उपग्रहों की कक्षा समेत स्पेस स्टेशन के निर्माण और तकनीक की तैयारियां भी यही प्राइवेट कंपनियां इसरो के साथ मिलकर करेंगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिस कंपनी का चयन होगा उसके साथ और भी कई तरह की तकनीकियों का आदान प्रदान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें