मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले को 10 साल पूरे होने वाले हैं। साल 2008 में हुए उस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। उन्हीं लोगों में से एक थी देविका रोटावन। वो उस वक्त महज 9 साल की थी। हमले में देविका के पैर में गोली लगी थी, उन्हें कई महीने अस्पताल में गुजारने पड़े।
कसाब ने मारी थी गोली
26 नवंबर, 2008 को शिवाजी चर्मिनल की घेराबंदी के दौरान अजमल कसाब ने देविका को गोली मारी थी। रातोंरात देविका को दुनिया जानने लगी। उन्हें कोर्ट में कसाब की पहचान के लिए बुलाया गया था। कसाब उस आतंकी हमले में अकेला बचा आतंकी था।