फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में फैला स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक हो चुकी 250 लोगों की मौत

Sat, 09 Feb 2019 02:29 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देशभर में स्वाइन फ्लू से इस साल अब तक 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से पिछले तीन दिनों में ही बृहस्पतिवार तक 30 और लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार तक इस बीमारी से सबसे अधिक 96 मौत राजस्थान में हुई है। इसके बाद गुजरात में 54 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

 

पंजाब में 300 से अधिक लोग एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं जबकि 30 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 1409 मामलों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में 589 लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में है जबकि इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों से बीमारी का शीघ्र पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही अस्पतालों में वेंटिलेटर सुविधा के साथ ही बेड रिजर्व रखने की बात कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें