राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। इस दौरान वे बुधवार को भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी।
शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई
साल 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में जेल में बंद शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। दोनों की मांग है कि उन्हें लंबे समय से जेल में रहने और मुकदमे की सुनवाई शुरू न होने के आधार पर जमानत दी जाए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की पीठ इस मामले पर सुनवाई कर सकती है। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में सुनवाई
दिल्ली उच्च न्यायालय बुधवार जिमखाना क्लब को सफदरजंग रोड स्थित 27.3 एकड़ के परिसर से बेदखल करने की कार्रवाई के खिलाफ मामले में सुनवाई होगी।
नई चेतना 5.0 की शुरुआत
ग्रामीण विकास मंत्रालय 25 नवंबर को अपने राष्ट्रीय लैंगिक अभियान ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ के पांचवें संस्करण ‘नई चेतना 5.0’ की शुरुआत करेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुरू होने वाला यह महीने भर का अभियान 23 दिसंबर 2026 तक देशभर में चलाया जाएगा। इसका संचालन दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत किया जाएगा।
हरियाणा कांग्रेस की बैठक
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बुधवार को बैठक है। इसमें प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का हर घर प्रमुख बनाने का मकसद पार्टी संगठन को घर-घर तक पहुंचाना और मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सुनवाई
नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार से रोजाना सुनवाई होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पिछली सुनवाई में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)