फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का जिला स्तर पर कैंडल मार्च, भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच

Sat, 25 Jul 2026 06:15 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 25 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 25 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज कांग्रेस जिला स्तर पर कैंडल मार्च निकालेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आगरा के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस का कैंडल मार्च
कांग्रेस शनिवार को नीट परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर  हमलों की निंदा करने के लिए शनिवार को जिला स्तर पर कैंडल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन करेगी। 

मुख्यमंत्री योगी  का आगरा दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के आगरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सीएम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे टाटा ग्राउंड पहुंचेगा। जनसभा को संबोधित करने से पहले वे यहां सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सीएम सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और संगठन को लेकर विशेष बैठक करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बिहार बंद का एलान
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) शनिवार को बिहार बंद का एलान किया है। दरअसल ये केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही  दिल्ली व पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)  

अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल का असम दौरा
अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल  शनिवार को असम के प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। इस दौरे में लगातार बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का दूसरा मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। शनिवार का मैच जीतकर श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें