फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: नए साल के जश्न पर मुंबई पुलिस अलर्ट, तैनात किए जाएंगे 25 डीसीपी, 15000 अधिकारी और 10000 पुलिसकर्मी

Thu, 29 Dec 2022 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने कहा, 31 दिसंबर को नए साल के जश्न के मद्देनजर 25 डीसीपी, 7 अतिरिक्त आयुक्त, 1500 अधिकारी, लगभग 10,000 पुलिस कर्मी, 46 एसआरपीएफ प्लाटून और 15 क्यूआरटी टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के मद्देनजर 25 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), 7 अतिरिक्त आयुक्त, 1500 अधिकारी, करीब 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, 36 हजार राज्य आरक्षित पुलिस बल की प्लाटून और 15 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन


पुलिस 31 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच, बांद्रा में बैंड स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों के पास बड़ी भीड़ जमा होने की उम्मीद कर रही है। अधिकारियों ने कहा, किसी भी कानून व्ययवस्था की समस्या से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को सुचारू वाहन प्रबंधन के लिए यातायात पुलिस की भी ड्यूटी रहेगी। 

अधिकारी ने कहा, राज्य रिजर्व पुलिस बल, दंगा नियंत्रण पुलिस और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के साथ-साथ 11,500 से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें