फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: दिल्ली का बजट पेश करेंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे होंगे घोषित

Tue, 24 Mar 2026 06:08 AM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 24 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
आज की खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 24 मार्च 2026 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। आज दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी। वहीं, राजस्थान बोर्ड के 10वीं के नतीजे भी घोषित होंगे। 

विज्ञापन

दिल्ली का बजट पेश होगा

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राज्य का बजट पेश करेंगी। गत वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ही बजट प्रस्तुत करेंगी। दरअसल वित्त विभाग उनके पास है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर रहने की संभावना है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण से संबंधित नई घोषणाएं भी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे आएंगे

आज राजस्थान बोर्ड के 10वीं के नतीजे आएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पूरे राज्य में 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं थी। यह परीक्षाएं विभिन्न प्रशासनिक केंद्रों और मॉडल परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गईं, ताकि छात्रों को समान और व्यवस्थित परीक्षा व्यवस्था मिल सके। 

खान मंत्रालय के कार्यक्रम का आखिरी दिन

आज खान मंत्रालय के राष्ट्रीय जिला खनिज निधि (डीएमएफ) शिखर सम्मेलन 2026 का आखिरी दिन है। खान मंत्रालय का यह कार्यक्रम 23-24 मार्च 2026 को नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। 

नितिन नवीन का पश्चिम बंगाल दौरा शुरू

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंच सकते हैं। उनका यह दौरा दो दिन का हो सकता है। अपने दौरे के दौरान वे चुनावी तैयारियों का जायजा और  संगठनात्मक बैठकों में शामिल हो सकते हैं। 


 

स्वास्थ्य मंत्रालय मनाएगा विश्व टीबी दिवस 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 24 मार्च 2026 को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे।

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मंत्री की जमानत याचिका पर सुनवाई

झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके सचिव संजीव लाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इससे पहले 20 मांर्च को  जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की थी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच के अनुसार, आलमगीर आलम पर ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए टेंडर आवंटन में 1.5 प्रतिशत कमीशन के जरिये अवैध रूप से कमाई करने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह कमीशन सीधे या सहयोगियों के माध्यम से पूर्व मंत्री तक पहुंचता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें