फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: कोविड मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर को लात-घूंसों से पीटा, 24 लोग गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 01:18 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के होजाई में एक जूनियर डॉक्टर पर हमला करने के बाद इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक कोविड मरीज की मौत के बाद परिवारजनों ने जूनियर डॉक्टर पर हमला किया। इसपर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और आईएमए ने कड़ी निंदा जाहिर की।
विज्ञापन
असम में एक जूनियर डॉक्टर पर हमला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना जैसे संकट काल में फ्रंटलाइन वर्कर्स और डॉक्टर रक्षक बनकर उभरे हैं। हालांकि देश के कई हिस्सों से ऐसे भी मामले सामने आए, जहां डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। ताजा मामला असम के होजाई जिले से आया है, यहां एक कोरोना मरीज की मौत होने के बाद गुस्साए परिवार वालों ने जूनियर डॉक्टर पर हमला किया।

विज्ञापन


लात-घूंसों से जूनियर डॉक्टर को पीटा
असम के होजाई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक जूनियर डॉक्टर को लात-घूंसों और चप्पलों से मार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के हाथ में झाड़ू और बर्तन हैं, जिससे वो जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर रहे हैं। इस वीडियो को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया है और मामले की कड़ी निंदा की है।

24 लोग गिरफ्तार, सीएम ने लिया संज्ञान
मामलों की जानकारी मिलते ही असम प्रशासन ने इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और जल्द ही इन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी। सीएम ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि मैं निजी तौर पर इस मामले की निगरानी कर रहा हूं और मैं वादा करता हूं कि जूनियर डॉक्टर को न्याय जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर और छात्रों ने इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया और जांच की मांग की। धरना पर बैठे डॉक्टरों में से एक डॉक्टर ने कहा कि हम इस मुद्दे पर राज्य सरकार से मदद चाहते हैं और हमारी सुरक्षा की गारंटी की मांग करते हैं।



पीड़ित ने सुनाई अपनी आपबीती
डॉक्टर की पहचान सीयूज कुमार सेनापति के तौर पर हुई है। वहीं पीड़ित का कहना है कि परिवारवालों ने उनसे कहा कि उनके मरीज की हालत गंभीर है। जब मैं मरीज को देखने पहुंचा तो पहले से ही दम तोड़ चुका था। इसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल को फर्नीचर तोड़ना शुरू कर दिया और मुझपर हमला किया। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की असम यूनिट ने इस हमले पर नाराजगी जताई है और पुलिस को चिट्ठी लिखकर एक्शन की मांग की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें