फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: विदेश मंत्री एस जयशंकर के रूस दौरे का आखिरी दिन, नया सिम लेने संबंधी नियम में बदलाव

Mon, 24 Aug 2026 06:07 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 23 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 23 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर के रूस दौरे का आखिरी दिन है। इसके साथ ही आज से नया सिम लेने के नियम बदल जाएंगे।

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के आधिकारिक दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान वे भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टीईसी) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सिम को लेकर बदलेंगे नियम
मोबाइल नंबरों की संख्या को लेकर सरकार अब नियमों पर सख्ती बढ़ाने जा रही है। 24 अगस्त से टेलीकॉम कंपनियां ऐसे लोगों को नया सिम जारी नहीं कर सकेंगी, जिनके नाम पर पहले ही 9 सिम रजिस्टर्ड हैं। दूरसंचार विभाग ने इसके लिए कंपनियों को तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। नए नियम का मकसद लोगों के नाम पर तय सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन जारी होने की स्थिति को रोकना है। कंपनियों को नियम के अनुसार अपने सिस्टम सुधारने के लिए 30 नवंबर 2026 तक की मोहलत दी गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा आज से शुरू
झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का मामला बढ़ता जा रहा है।  इस बीच, ‘अभ्यर्थी न्याय मंच’ ने सोमवार से पूरे राज्य में ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ निकालने का एलान किया है। यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों से होकर गुजरेगी। 

स्काईवॉक को खोलने की डेडलाइन
मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 व एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन के बीच बने स्काईवॉक को खोलने की 12वीं डेडलाइन 24 अगस्त तय हुई है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इसके पहले भी स्काईवॉक यात्रियों के आवागमन के लिए खोला जा सकता है। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि अग्निश्मन विभाग की एनओसी 2024 में ही मिल गई थी। दिल्ली व नोएडा मेट्रो से भी स्काईवॉक खोले जाने के लिए वार्ता कर ली गई है। जल्द ही स्काईवॉक को खोलकर यात्रियों का आवागमन सुगम बनाया जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

मत्स्य संपदा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि
मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पात्र मत्स्य पालक और लाभार्थी 24 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें