फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षद्वीप के पास कंटेनर जहाज में लगी आग, बचाए गए 23 चालक, चार क्रू सदस्य लापता

Wed, 07 Mar 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षद्वीप के निकट अरब सागर में मंगलवार रात एक मार्स्क कंटेनर जहाज में आग लग गई। जहाज में 13 भारतीय सहित चालक दल के 27 सदस्य सवार थे। भारतीय तट रक्षक गार्ड (आईसीजी) ने बुधवार को बताया कि चालक दल के चार सदस्य लापता हैं जबकि शेष को बचा लिया गया है।

विज्ञापन


आईसीजी ने एक बयान में बताया है कि सिंगापुर से स्वेज के रास्ते पर 330 मीटर लंबे मार्स्क होनाम जहाज में मंगलवार रात आग लग गई। जहाज से बोर्ड पर एक विस्फोट होने और आग लगने की सूचना दी गई और तत्काल सहायता का अनुरोध किया गया। यह जहाज लक्षद्वीप में अगत्ती से 570 किमी (340 समुद्री मील) की दूरी पर था। 

बयान में बताया गया है कि तट रक्षक गार्ड को बचाव अभियान के लिए काम पर लगाया गया है। आईसीजी ने बताया कि मर्चेंट शिप एमवी अलएस सिसरो, मार्स्क होनाम जहाज तक रात में करीब 11.25 बजे पहुंची और चालक दल के 23 लोगों को बचा लिया गया। शेष चार लापता हैं। 
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि आग बेकाबू होने के कारण चालक दल के सदस्यों ने जहाज को छोड़ दिया था। चालक दल के 27 सदस्यों में से जहाज के कैप्टन सहित 13 भारतीय हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें