फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बारिश और बिजली की वजह से 30 लोगों की मौत

Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में रविवार को बिजली और बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं देशभर में झुलसाने वाली गर्मी का मौसम भी कहर ढा रहा है जिसमें लू की वजह से ओडिशा में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, इस बीच एक अच्छी खबर यह आ रही है कि बंगाल की खाड़ी में तेज दबाव की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द आने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि केरल में 30 से 31 मई तक बारिश होने के आसार हैं जिससे देश में मानसून की शुरुआत होगी।

राष्ट्रीय राजधानी के हिस्सों में पारा 40 डिग्री से नीचे रहा जबकि शहर के  कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। सफदरगंज ऑब्जर्वेटरी ने अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जबकि पालम, लोधी रोड, रिज और अयानगर ऑब्जर्वेटरिज ने अधिकतम तापमान क्रमश: 39.7 डिग्री सेल्सियस, 35 डिग्री सेल्सियस, 35.8 डिग्री सेल्सियस, और 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शहर में शनिवार से सुबह के 8:30 बजे से रविवार को सुबह के 8:30 बजे तक 24 घंटों में 11.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


वहीं बारिश और बिजली से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में जहां बिहार में आठ महिलाओं सहित 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि झुलसती गर्मी में लू की वजह से ओडिशा में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें