फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन तैयारियों की समीक्षा करेंगे योगी; सांसदों के घर का घेराव करेगी करणी सेना

Sun, 22 Mar 2026 06:03 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है रविवार, 22 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 22 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जेवर आएंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दो दिन के महाराष्ट्र दौरे का आज दूसरा दिन है।

विज्ञापन
Trending Videos

उपराष्ट्रपति का महाराष्ट्र दौरा

शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिन के महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वे पुणे के उरुली कंचन स्थित निसर्गोपचार आश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

केसी त्यागी करेंगे बैठक

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी रविवार को दिल्ली के रफी मार्ग स्थित मावलांकर हॉल में समान विचारधारा वाले लोगों की बैठक करेंगे। इस बैठक में त्यागी अपनी आगे की राजनीतिक दिशा तय करेंगे। हाल ही में उन्होंने जदयू छोड़ने का एलान किया था। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने पार्टी की सदस्यता नवीनीकरण नहीं कराया। करीब दो दशकों से वह जदयू से जुड़े थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

दिल्ली में लगेगी लोक अदालत

दिल्ली में 22 मार्च को नेशनल लोक अदालत लगेगी। यह दिल्ली के सात प्रमुख कोर्ट परिसरों में आयोजित की जाएगी। इस विशेष पहल के तहत दिल्ली के विभिन्न न्यायालय परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को अपने लंबित चालान और नोटिसों का निपटारा कराने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा बैठक 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। इसके उद्घाटन की 28 मार्च तय की गई है।

कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान

कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 22 से 31 मार्च तक झारखंड के चाईबासा में होगा। ‘संगठन सृजन’ अभियान के तहत जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा। इस पहल का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)

मुख्यमंत्री  सैनी फ्लैटों की चाबियां देंगे
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को विकसित बादशाहपुर महारैली के दौरान मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां देंगे। इसमें 2709 पात्र लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

सांसदों के घरों का घेराव
जयपुर में यूजीसी नियमों के विरोध में करणी सेना रविवार को सांसदों के घरों का घेराव करेगी। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी सांसदों के घरों के बाहर करने की योजना बनाई गई है।  करणी सेना और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उन राज्यों में भी जाएंगे, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें