फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: दिल्ली एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर नितिन नवीन

Mon, 21 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 21 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 21 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज  दिल्ली एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेगे।

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर नितिन नवीन
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार से दो दिन के लिए  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह सोमवार को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेंगे।  इस दौरान सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 

दिल्ली एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को  दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दावा किया कि दिल्ली में करीब 47 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें से 33 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने नोटिस पाने वालों के नाम और नाम हटाने के आधार सार्वजनिक नहीं किए हैं।

हेमंत सोरेन  पीएमएलए की कोर्ट में होगे पेश
झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को पीएमएलए की कोर्ट में हाजिर होगे। दरअसल,  हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद उनको शनिवार 19 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में पेश होना था। 
 

एशियाई खेल में भारतीय कार्यक्रम
21 सितंबर को बैडमिंटन (भारत बनाम बांग्लादेश), मुक्केबाजी, हॉकी (भारत बनाम इंडोनेशिया), कबड्डी, टेबल टेनिस (भारत बनाम पाकिस्तान), शूटिंग और तैराकी जैसी स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

राम मंदिर दान चोरी मामला
अयोध्या की विशेष अदालत राम मंदिर दान चोरी मामले के आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर को समाप्त होने पर मामले की अगली सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की बैंक बैठक
वित्त मंत्रालय ने तीन-दिवसीय प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें