पथरीली मिटटी पर सियासी घास उगाने के माहिर खिलाड़ी बन चुके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 की जीत सुनिश्चित करने के लिए 600 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। संघ के कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए इन कार्यकर्ताओं को विस्तारक की संज्ञा दी गई है।
विस्तारक पहले संघ का कार्य विस्तार के लिए जाने जाते थे। लेकिन अब शाह के विस्तारक 2019 में पीएम मोदी की चुनावी नैयया को पार लगाएंगे।
2019 चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले विस्तारकों के बारे में जानकारी देते हुए शाह ने कहा है कि विस्तारक के तौर पर कार्य करने वाले ये 600 कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने तक आवंटित लोकसभा सीट पर जमे रहेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा सीट पर 1 विस्तारक होगा।
देश की सभी 545 सीटों पर विस्तारक भेजे जाएंगे। इसके अलावा कमजोर मानी जाने वाली सीटों का विशेष ध्यान रखने केे लिए 5 सीट पर एक विस्तारक को निगरानी के लिया रखा जाएगा।
भूवनेश्वर में संपन्न भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में ही शाह ने 2019 का रोडमैप देश और पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रखा था। उस रोडमैपर पर शाह अपना कदम बढाने लगे हैं। पार्टी को मिल रही जीत दर जीत के बाद शाह को भी लगने लगा है कि2019 में मोदी सरकार की वापसी के लिए संगठन को मजबूत बनाना जरूरी है।