अयोध्या में दूसरे दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दीपोत्सव को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इस मौके पर शिरकत करने के लिए दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किमजोंग सुक पहले ही भारत आ चुकी हैं। बार-बार यही बात सामने आ रही है कि दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी को ही मुख्य अतिथि क्यों बनाया गया है। बता दें कि यह कनेक्शन आज का नहीं बल्कि 2000 साल पुराना है।
ये बात यहीं खत्म नहीं होती बल्कि इस कनेक्शन को और मजबूत बनाने के लिए कोरियाई सरकार अयोध्या में एक स्मारक भी बनाना चाहती है। ताकि यह रिश्ता और मजबूत हो जाए और उसे हमेशा याद रखा जा सके। दरअसल, अयोध्या से ताल्लुक रखने वाली दक्षिण कोरिया की रानी सूरीरत्न (हिव ह्वांग ओक) की याद में यह स्मारक बनाया जाएगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी सूक रानी सूरीरत्न (हिव ह्वांग ओक) स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।