फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने 75 पुराने उम्मीदवारों का टिकट काटकर नए चेहरों को दिया मौका, क्या बात बनेगी?

Tue, 06 Nov 2018 01:56 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक जो उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें 75 पुराने उम्मीदवारों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। साथ ही 98 पुराने प्रत्याशियों को फिर से चुनाव मैदान में उतारकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि कांग्रेस पार्टी बदलाव की राह पर है। मगर पुराने नेताओं को भी किनारे नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी 173 उम्मीदवारों में से करीब दो दर्जन युवा हैं, जबकि 21 से ज्यादा महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने उन प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है जो दो-तीन बार विधायक बन चुके हैं। उन्हें टिकट मिला है या फिर उनके किसी परिजन को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को नाराज करना उचित नहीं समझा। अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो उनके पुत्र-पुत्री या भाई-भतीजे को टिकट दे दिया गया है। पार्टी ने अपने पुराने दिग्गज नेताओं अजय सिंह, आरिफ अकील, बाला बच्चन, डाॅ. गोविंद सिंह, राम निवास रावत व केपी सिंह समेत 98 नेताओं को मैदान में उतारा है। युवा कांग्रेस के कोटे से नेवी जैन सागर से, कुणाल चौधरी कालापीपल से और शहपुरा से भूपेंद्र मरावी और एनएसयूआई कोटे से विपिन वानखेड़े व महाराजपुर से नीरज दीक्षित को टिकट दिया गया है। भोपाल के पूर्व विधायक रहे रमेश शर्मा कहते हैं कि नए उम्मीदवारों को मौका देने से पार्टी को फायदा होता है। नया वोटर पढ़ा-लिखा है और वह इस बदलाव को कहीं न कहीं स्वीकार भी करता है।

भोपाल व्यापार मंडल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील पंजाबी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है, लेकिन कई दशकों से पार्टी को विपक्ष में रहकर जो भूमिका निभानी चाहिए थी, वह दिखाई नहीं पड़ी।राहुल गांधी के रोड शो और जनसभाएं युवाओं को लुभा रही हैं, मगर वे वोट किसे देंगे, अभी तक यह मन नहीं बना पाए हैं। हां, अगर वे अपनी पार्टी के नेताओं में हो रही नूराकुश्ती रोकने में कामयाब हो गए तो चुनाव परिणाम बदल भी सकता है। 
विज्ञापन


 

कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है

Congress
कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। यह बात भी कहीं न कहीं मतदाताओं को खल रही है। क्या शिवराज को एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर का नुकसान हो रहा है, इस सवाल के जवाब में व्यापारी नेता ने कहा, देखिए आम आदमी को केवल वर्तमान के काम, और वह भी वे कार्य, जिनसे उन्हें सीधे तौर पर फायदा हो रहा है, बस इसी से मतलब है। उसे इस बात से कोई इत्तेफाक नहीं है कि राज्य सरकार के ऊपर कर्ज कितना चढ़ा है।

पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह और रामनिवास रावत का मानना है कि कांग्रेस पार्टी ने जीत के नजरिए को ध्यान में रखकर ही टिकटों का वितरण किया है। यह बात सही है कि चुनाव में जातिगत समीकरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह एक बड़ा फैक्टर होता है। कांग्रेस पार्टी ने ऐसा नहीं किया है कि सभी पुराने विधायकों या नेताओं के टिकट काट दिए हैं, उन्हें भी पार्टी ने मौका दिया इै। इन नेताओं का दावा है कि पार्टी को इसका निश्चित तौर पर फायदा पहुंचेगा।

टिकट वितरण में परिवारवाद और रिश्तेदारी सब चली है 

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह, छोटे भाई व पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह, भतीजे प्रियव्रत सिंह, सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया और भतीजी कलावती भूरिया को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी अपने बेटे नितिन चतुर्वेदी को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि उनके परिवार से ही छोटे भाई आलोक चतुर्वेदी को छतरपुर से टिकट दिया है। सुंदरलाल तिवारी की बहू अरुणा तिवारी समेत पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के बेटे कमलेश्वर पटेल भी मैदान में हैं। पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी के बेटे को सिवनी मालवा, जमुनादेवी के भतीजे उमंग सिंघार को गंधवानी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के भाई सचिन यादव को कसरावद से टिकट मिला है। अटेर से पूर्व विधायक सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत को टिकट मिला है। बता दें कि हेमंत ने उपचुनाव भी जीता था।

 
विज्ञापन

 इन सीटों पर बदल गए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार... विधानसभा सीट साल 2013 साल 2018

Congress
इन सीटों पर बदल गए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार 
 
विधानसभा सीट साल 2013 साल 2018
मुरैना दिनेश रघुराज सिंह कसाना
दिमानी रवींद्र तोमर गिरिराज दंदोतिया
अम्ब अमर सिंह कमलेश जाटव
अटेर सत्यदेव कटारे हेमंत कटारे
ग्वालियर ग्रामीण राम सेवक सिंह मदन कुशवाहा
भंडेर अरुण कुमार  संतराम सरोनिया
करेरा शकुंतला खटीक जसवंत जाटव
पोहारी हरिवल्लभ शुक्ला सुरेश रथखेडा
चाचौड़ा शिवनारायण मीणा लक्ष्मण सिंह
बीना निर्मला सपड़े शशि कुमार कथूरिया
सागर सुशील तिवारी नेवी जैन
बांदा नारायण प्रजापति तरवार सिंह
निवारी बालाकृष्णा सुरेंद्र यादव
महाराजपुर चौरसिया सिंह नीरज दीक्षित
बीजापुर बबलू शुक्ला शंकर सिंह बुंदेला
चित्रकूट प्रेम सिंह नीलांशु चतुर्वेदी
रायगांव गया प्रसाद बागड़ी कल्पना वर्मा
सतना राजाराम त्रिपाठी सिद्धार्थ कुशवाहा
सिरमौर विवेक तिवारी अरुणा तिवारी
रेवा मुजीब खान अभय मिश्रा
सिंगरौली भूवनेश्वर सिंह रेणु सिंह
दुहानी तिलकराज सिंह कमलेश सिंह
जैतपुर लल्लन सिंह  उमा धुर्वे
कोटमा मनोज अग्रवाल सुनील सर्राफ
विजय राघवगढ़ संजय पाठक पदमा शुक्ला
बहोरी बंद निशीथ पटेल सौरभ सिंह
बारगी सोबरन सिंह संजय यादव
जबलपुर कैंट सर्वेश्वर श्रीवास्तव आलोक मिश्रा
सिहोरा जमुना मारावी खिलाड़ी सिंह
शाहपुरा गंगा बाई भूपेंद्र मारावी
सियोनी राजकुमार खुराना मोहन सिंह
नरसिंहपुर सुनील जायसवाल लखन सिंह पटेल
गदरवारा साधना स्थापक सुनीता पटेल
सौसर भगवत महाजन विजय छौरे
बैतूल हेमंत वागड़े नीले कुमार
तिमारनी रमेश राधेलाल अभिजीत शाह
सियोनी मालवा हजारीलाल ओमप्रकाश रघुवंशी
सोहागपुर रणवीर सिंह सतपाल पलिया
उदयपुरा भगवान राजपूत देवेंद्र पटेल
कुरवई पानबाई पंथी सुभाष बोहत
सिरोंज गोवर्धन लाल अशोक त्यागी
भोपाल दक्षिण संजीव सक्सेना पीसी शर्मा
बेरासिया महेश रत्नाकर जयश्री हरिकरण
सेहोर हरीश राठौर सुरेंद्र सिंह ठाकुर
राजगढ़ शिव सिंह बापू सिंह तोमर
सारंगपुर कृष्ण मालवीय काला मालवीय
ससनेर अम्बावर्तीय वल्लभ भाई महेंद्र सिंह परिहार
आगार माधव सिंह विपिन वानखेड़े
काला पीपल केदार सिंह कुणाल चौधरी
सोनकच अर्जुन वर्मा सज्जन सिंह वर्मा
देवास रेखा वर्मा जय सिंह ठाकुर
बगली तेर सिंह देवदा कमल सिंह
नेपा नगर रामकिशन पटेल सुमित्रा देवी
बुरहानपुर अजय सिंह रघुवंशी हमीद काजी
महेश्वर सुनील खांडे विजयलक्ष्मी साधो
सेंधवा दयाराम पटेल ग्यारसी लाल रावत
जोबत विशाल रावत कलावती भूरिया
झबुआ ज़ेवियार मेदा विक्रांत भूरिया
ठंडला गेंडल दामोर वीरसिंह भूरिया
मानावर निरंजन लोनी हीरा अहलावत
धार कुंवर बाल मुकुंद सिंह  प्रभा सिंह गौतम
तराना राजेंद्र राधाकृष्णनन महेश परमार
बदनगर महेश पटेल मुरली मोरवाल
रतलाम ग्रामीण लक्ष्मीदेवी खरादी लक्ष्मण सिंह
जावरा कड़पा मो.यूसुफ़ केके सिंह कालूखेड़ा
सबलगढ़ सुरेश चौधरी बैजनाथ कुशवाहा
शिवपुरी वीरेंद्र रघुवंशी सिद्धार्थ
कोलारस रामसिंह यादव महेंद्र सिंह यादव
गुना नीरज निगम चन्द्रप्रकाश अहिरवाल
मुंगावली महेंद्र कालूखेड़ा ब्रजेंद्र सिंह यादव
अमला बेले सुनीता मनोज मालवे
नरेला सुनील सूद डॉ. महेंद्र सिंह चौहान
बियोरा रामचंद्र दांगी गोवर्धन दांगी
अलीराज पुर  महेश पाटिल मुकेश पटेल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें