फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे: प्रेमी ने 2000 के नोट से किया कुछ ऐसा कारनामा, जानकर दंग रह जाएंगे

Wed, 15 Feb 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में लोग किस हद तक गुजर सकते हैं इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन प्यार में हदें पार करना कभी-कभी लोगों के लिए मुश्किल भरा सबब बन जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं मुंबई के एक आशिक की। नोटबंदी के बाद जहां लोगों को अभी भी कैश की दिक्कत हो रही है तो वहीं मुंबई के इस आशिक ने 2000 के नए नोटों से पूरी गाड़ी सजा दी। 
विज्ञापन


वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमी-प्रेमिकाएं एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए गिफ्ट देते हैं तो मुंबई के इस आशिक ने अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने के लिए एक अनोखा करतब दिखाने की सोची लेकिन बेचारे आशिक को क्या पता था कि उसकी यह चाल उसके लिए जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाएगी।


2 हजार के नोटों से सजी यह कार लेकर प्रेमी जैसे ही बाहर निकला तो लोग भौचक्के रह गए। हालांकि इस आशिक का यह स्टाइल कुछ ज्यादा देर नहीं चला और मुंबई पुलिस ने धर पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटः यह फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें