फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बदला लेने की जताई आशंका

Sat, 06 Sep 2025 12:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे शहर का नाना पेठ इलाका शुक्रवार शाम को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। इलाके में दो अज्ञात हमलावरों ने 11 राउंड गोलियां चलाकर 20 वर्षीय आयुष गणेश कोमकर की हत्या कर दी। हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से भी वार किया। पुलिस ने बदले की भावना से वारदात की आशंका जताई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे शहर के नाना पेठ इलाके में शुक्रवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बदले की भावना से वारदात की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

मृतक की पहचान आयुष गणेश कोमकर के रूप में हुई, जो एनसीपी नेता वनराज अंडेकर का भांजा था। पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब 7:45 बजे हाउसिंग सोसाइटी के पार्किंग एरिया में हुई, जहां आयुष रहता था। 

हमलावरों ने चलाईं 11 राउंड गोलियां
आयुष के पिता गणेश कोमकर और मां संजीवनी पर वनराज अंडेकर की हत्या का आरोप है। यह हत्या एक साल पहले हुई थी। संजीवनी, वनराज की बहन हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दो अज्ञात हमलावरों ने 11 राउंड गोलियां चलाईं और आयुष पर धारदार हथियार से भी हमला किया। आयुष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BRICS: ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जयशंकर; व्यापार और टैरिफ पर होगी चर्चा

हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें तैनात 
पुलिस आयुक्त (अपराध) निखिल पिंगले ने बताया कि आयुष कक्षा से घर लौट रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस को वनराज अंडेकर हत्याकांड में आयुष की कोई भूमिका नहीं मिली है। डीसीपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस थाने की कई टीमें तैनात की गई हैं। 

पिछले साल हुई थी वनराज की हत्या 
पूर्व पार्षद वनराज की पिछले साल एक सितंबर को नाना पेठ इलाके में ही हत्या कर दी गई थी। उनके पिता बंडू अंडेकर का आपराधिक इतिहास रहा है। वनराज की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहन संजीवनी कोमकर, जीजा गणेश कोमकर और उसके परिवार के सदस्य जयराज कोमकर और 17 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद होने का संदेह है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Op Sindoor: '10 मई को संघर्ष खत्म नहीं हुआ, यह लंबे समय तक जारी रहा'; पुस्तक विमोचन के दौरान बोले सेना प्रमुख

पुलिस ने टीपू पठान गिरोह के दो लोगों को किया था गिरफ्तार
दो दिन पहले, पुलिस ने अंडेकर गिरोह के सदस्यों समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और टीपू पठान गिरोह से कथित रूप से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर अंडेकर गिरोह को हथियार सप्लाई करने का शक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें