फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: गृह मंत्री अमित शाह का असम दौरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

Fri, 20 Feb 2026 05:55 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार 20 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 20 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की तृतीया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम दौरे पर रहेंगे। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले में इलाहाबाद कोर्ट मेंं सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय गृह मंत्री का असम दौरा
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II  लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने का है।

भाजपा अध्यक्ष का गुजरात दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और गांधीनगर में कई संगठनात्मक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे नारनपुरा स्थित जीएससी बैंक में सांसदों और विधानसभा सदस्यों से बातचीत करेंगे। शाम को वे गांधीनगर के इंफोसिटी में आयोजित ‘बजट मीट’ में शामिल होंगे, जहां वे उद्योगपितयों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आंत्रप्रेन्योर, डॉक्टर और विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले पर सुनवाई 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को जो भी उनके प्रार्थना पत्र व संशोधन अर्जियां हों उन्हें प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद विभिन्न मामलों में दायर प्रार्थना पत्र एवं संशोधन अर्जियों पर एक-एक कर सुनवाई की जाएगी। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें) 

भारत-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल

भारत और नेपाल के बीच शुक्रवार से ट्रेड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह फेस्टिवल 22 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देश के बीच होने वाले व्यापार को बढ़ावा देना है। इसमें दोनों देशों के हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ अन्य उत्पाद भी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

हरियाणा का बजट सत्र शुरू
हरियाणा सरकार का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। सत्र की  शुरुआत सुबह 11 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। वहीं, 2 मार्च को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान पेश किए जाने की संभावना है। बजट पेश होने के बाद 10 से 13 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा निर्धारित की गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जयपुर मेंं एयर शो

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम जयपुर में शुक्रवार से जलमहल के ऊपर नौ-विमान एयर शो करेगी। यह कार्यक्रम 22 फरवरी तक चलेगा। वर्ष 1996 में स्थापित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम मानी जाती है। यह विश्व की चुनिंदा टीमों में शामिल है। यह टीम देश और विदेश में 800 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 
विज्ञापन

विश्व कप में आखिरी लीग मुकाबला 

टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला  कैंडी में शाम 7 बजे से होगा। टी20 विश्वकप का यह आखिरी लीग मुकाबला है। दोनों ही टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं। मुकाबले के नतीजे का सुपर8 पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस ग्रुप से जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर8 में पहुंच चुकी हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें