एशिया मामले को देखने वाले पेंटागन के वरिष्ठ अधिकारी रेंडाल स्क्रीवर ने कहा कि अमेरिका आश्वासन नहीं दे सकता कि रूस से हथियार और रक्षा तंत्र की खरीदारी करने पर भारत को छूट दी जाएगी। हालांकि एक नया अमेरिकी रक्षा कानून ट्रंप को यह अधिकार देता है कि वह कुछ देशों को सैन्य प्रतिबंधों से छूट दे सकते हैं।
6 सितंबर को होगी पहले चरण की वार्ता :
अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक मामलों पर बहुप्रतीक्षित ‘टू प्लस टू’ वार्ता का पहला चरण 6 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। पिछले साल तय नए प्रारूप के तहत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपिओ और रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस के साथ वार्ता करेंगी।