गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के कांकरिया झील इलाके में रविवार को ‘जॉय राइड’(झूला) टूटकर गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 14 लोगों की हालत नाजुक है।
अधिकारियों के अनुसार, घटना शाम को हुई, जब उस बड़े झूले में खराबी आने के कारण वह टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। अहमदाबाद के मेयर बीजल पटेल ने कहा कि 29 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो की मौत हो गई और 27 अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमएफ दस्तूर ने बताया कि झूले में 32 लोगों की सीट थी। झूले के मुख्य शाफ्ट का पाइप टूट गया, जिससे वह जमीन पर आ गिरा।
वीडियो में देखें: