फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: हैदराबाद में दो नाइजीरियाई नागरिक और एक एजेंट गिरफ्तार, सभी पर ड्रग रैकेट और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

Sat, 05 Apr 2025 07:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Telangana: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस और तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक ड्रग रैकेट और मनी लॉन्ड्रिंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिक और एक मुद्रा कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीजीएएनबी) ने हैदराबाद में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट और मनी लॉन्ड्रिंग मामले का खुलासा किया है। इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिक और एक मुद्रा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। टीजीएएनबी के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों की कमाई के पैसों के लेन-देन पर नजर रखने और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के प्रयासों के तहत की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - GOA: गोवा में ड्रग्स रखने के आरोप में इस्राइली ड्रग डीलर यानिव बेनाइम गिरफ्तार, चरस और कोकीन किया गया बरामद

छापेमारी के दौरान मिला कोकीन
जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल को पुलिस ने हैदराबाद के उप्परपल्ली इलाके में एक घर पर छापा मारा और दोनों नाइजीरियाई नागरिकों और एक मुद्रा कारोबारी को हिरासत में लिया। उनके पास से 15 ग्राम कोकीन और 50 ग्राम एमडीएमए (एक प्रकार का नशे का पदार्थ) बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि ये दोनों नाइजीरियाई आरोपी एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिसे नाइजीरिया का एबुका सूजी नाम का शख्स चला रहा है। वह पहले हैदराबाद में रह चुका है और यहीं से उसने यह नेटवर्क तैयार किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu CBI Raid: तमिलनाडु अवैध खनिज खनन मामले में कई जगहों पर छापेमारी, सीबीआई अधिकारियों ने ली तलाशी
विज्ञापन


हैदराबाद-बंगलूरू के साथ-साथ अमेरिका में धंधा
पुलिस के अनुसार, आरोपी न केवल हैदराबाद और बंगलूरू में बल्कि अमेरिका तक ड्रग्स की सप्लाई करते थे। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एबुका सूजी समेत 10 अन्य आरोपी फरार हैं। जुलाई 2024 में एक नाइजीरियाई महिला को 200 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार करने के बाद टीजीएएनबी को इस रैकेट के बारे में सुराग मिला। 

इस तरह से चलता था ड्रग्स का कारोबार
ड्रग्स की बिक्री से जो पैसा कमाया गया, उसे अलग-अलग बैंक खातों, मनी ट्रांसफर सेवाओं और मुद्रा कारोबारी की मदद से नाइजीरिया भेजा गया। इस पूरे प्रोसेस में सभी शामिल लोग कमीशन लेते थे। टीजीएएनबी के अनुसार, फिलहाल तेलंगाना में 371 विदेशी छात्र वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद रुके हुए हैं और 18,298 विदेशी छात्रों की जानकारी विदेशी छात्र सूचना प्रणाली में अपडेट नहीं है, क्योंकि शिक्षण संस्थानों ने जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें