फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में लगी आग, दो मजदूरों की मौत

Thu, 24 Nov 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी में गुरुवार सुबह आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसों के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की सूचना के अनुसार घटना गुरुवार अल सुबह की है। जामनगर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना के अनुसार सुबह तीन बजे के करीब उन्हें सूचना मिली थी कि मोती खावडी गांव में स्थित रिलायंस के रिफाइनरी कांप्लेक्स में गैस लीकेज के कारण भयंकर आग लग गई है। 

जिसकी चपेट में आकर आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित जीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कुल आठ लोगों को यहां भर्ती कराया गया था जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि बाकी छह गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में रिलायंस की ओर से जानकारी दी गई है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां काम बंद होने के बाद मेंटीनेंस का काम चल रहा था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे के तुरंत बाद रिलायंस की फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी में बाकी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें