फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: अमेरिकी दूतावास के पास होटल में लगी आग, दो की मौत

Thu, 30 Mar 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
कोलकाता: होटल में लगी आग - फोटो : ani
विज्ञापन
कोलकाता के हो चि मिन सरानी इलाके में स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 31 लोगों को बचा लिया गया है। आग कैसे लगी, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, हालत नियंत्रण में है और आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये होटल अमेरिकी  वाणिज्य दूतावास के बगल में है। स्थानीय प्रशासन आग में झुलसे लोगों की मदद में जुटी हुई है। अधिकारी ने कहा कि दमकल कर्मियों और आपदा प्रबंधन कर्मियों को होटल में भर चुके धुंए को निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। उन्होंने कहा कि आग संभवत: रसोई से भूतल की ओर फैली।   Kolkata: 2 dead as fire broke out at a hotel in Ho Chi Minh Sarani in early morning hours, situation now under control (earlier visuals) pic.twitter.com/a16AQmIRqs — ANI (@ANI_news) March 30, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें