नमस्कार! आज है मंगलवार, 2 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 2 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज म्यांमार के राष्ट्रपति मुंबई के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की शुभेंदु अधिकारी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का कुशीनगर दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में 376 करोड़ रुपये की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दस वर्षीय कार्यकाल में पहली बार तमकुहीराज कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)
ममता बनर्जी का धराना-प्रदर्शन
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को शुभेंदु अधिकारी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगी। उनका यह प्रदर्शन पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के विरोध में है। दरअसल, अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भीड़ ने हमला कर दिया था। यह हमला उस समय हुआ, जब वह चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। हमला होने के बावजूद उन्होंने हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्माकर के परिजनों से मुलाकात की। बनर्जी पर भीड़ ने अंडे और पत्थरों से हमला किया था।