फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2-डीजी: सीएसआईआर, आईआईसीटी ने दवा बनाने के लिए एंथम बायोसाइंसेज से किया करार

Tue, 15 Jun 2021 07:54 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, हैदराबाद।

सार

आईआईसीटी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाउडर के रूप में इस दवा को भारत में इससे पहले डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पेश किया था।
विज्ञापन
2dg corona medicine - फोटो : ANI and The QNS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कुछ अच्छी और राहत देने वाली खबरें भी आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) ने बंगलूरू स्थित कंपनी एंथम बायोसाइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ कोविड-19 की दवा 2-डीजी के विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता किया है।

विज्ञापन


एक अध्ययन में पाया गया है कि 2-डीजी से कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों की सेहत में सुधार होता है और ऑक्सीजन पर निर्भरता में कमी आती है। आईआईसीटी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाउडर के रूप में इस दवा को भारत में इससे पहले डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पेश किया था।

बयान के मुताबिक एंथम बायोसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को 2-डीजी (2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज) के लिए गैर-विशेष लाइसेंस दिया गया है। सीएसआईआर-आईआईसीटी के निदेशक चंद्रशेखर ने कहा कि यह समझौता सीएसआईआर के प्रयासों के अनुरूप है, ताकि लोगों को कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें