साध्वी रेप केस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के समर्थक उग्र हो गए हैं। एएनआई के मुताबिक डेरा समर्थकों ने आगजनी शुरू कर दी है। डेरा समर्थकों ने सिरसा के फुल्का गांव में दो गाड़ियों में आग लगा दी है।
हिंसा की घटना की जानकारी रोहतक कोर्ट को दी गई । वहीं डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख ने अनुयायियों को शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि दो साध्वी बालात्कार के मामलों में कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।
I appeal to Dera followers to peacefully abide by the judgement today: Vipassana Insaan,Dera chairperson #RamRahimSingh pic.twitter.com/BjZSH1Gpoa
— ANI (@ANI) August 28, 2017
राम रहीम को सजा सुनाने के बाद डेरा समर्थकों के बवाल के बाद पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई है। राम रहीम पर फैसला आने के बाद अमरिंदर सिंह ने राम रहीम के अनुयायियों से कोर्ट के फैसले को स्वीकार करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
This (sentence) must be accepted by the people and peace must prevail: Punjab CM Amarinder Singh #RamRahimSingh pic.twitter.com/Arp3bJ0uQV
— ANI (@ANI) August 28, 2017
उधर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने चंडीगढ़ अपने आवास पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, मंत्रियों और पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है।
#Haryana CM ML Khattar calls an emergency meeting of senior state officials, party leaders and ministers at his residence in Chandigarh,
— ANI (@ANI) August 28, 2017
राम रहीम को सजा का ऐलान होते ही सेना ने हरियाणा के सिरसा में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा सेना के जवानों ने पंचकूला में भी फ्लैग मार्च किया।
Security forces carry out flag march in #Punjab's Barnala after sentencing of #RamRahimSingh pic.twitter.com/L6WrxHbNN3
— ANI (@ANI) August 28, 2017
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कोर्ट ने राम रहीम को सजा देकर साबित कर दिया कि कानून से कोई भी बच नहीं सकता है।
Court has set an example that no one can escape the law: Baba Ramdev on 10 year sentence to rape convict #RamRahimSingh pic.twitter.com/rlKCDKXVrO
— ANI (@ANI) August 28, 2017
बरनाला के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि 'आज रात 9 बजे से कल सुबह 9 बजे तक बरनाला में कर्फ्यू लगाया जाएगा।'
Curfew to be imposed in #Punjab 's Barnala from 9 pm today till 9 am tomorrow: Harjeet Singh, SSP Barnala #RamRahimSingh
— ANI (@ANI) August 28, 2017
हरियाणा सीएम खट्टर ने कहा कि 'किसी को भी कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डेरा समर्थकों और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील है। राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है, शांति भंग व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।'
Law and order situation will not be allowed to be disturbed. Appeal to Dera supporters and people to maintain peace: Haryana CM ML Khattar pic.twitter.com/lIrD4jP3W4
— ANI (@ANI) August 28, 2017
Situation in the state is peaceful; strict action will be taken against those who try to disturb peace in the state: Haryana CM ML Khattar pic.twitter.com/vLEde2t6N8
— ANI (@ANI) August 28, 2017