मिजोरम के ममित जिले में एक महिला का कथित रूप में बलत्कार करने और उसके चेहरे पर एसिड फेंकने के आरोप में 2 बीएसएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मामले में ममित जिले के पुलिस अधीक्षक नारायण थापा ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने दो बीएसएफ कांस्टेबल को महिला से रेप और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पढ़ें- पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, सिर में लगीं 3 गोलियां, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध
मामला त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा सटे ममित जिले के सिलशरी गांव का है। थापा ने आगे कहा कि बीएसएफ की 181 वीं बटालियन के अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से दो बीएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
बताते चलें कि बीएसएफकर्मियों पर बीती 16 जुलाई को चक्कर समुदाय से संबंधित एक महिला का जंगल में रेप करने, उसके चेहरे को एसिड़ से जलाने और उसके दोस्त को मार डालने का आरोप है। उन्होंने बताया कि दरअसल, आरोपियों की पहचान पहले ही कर ली जाती लेकिन रेप पीड़िता को एसिड अटैक के बाद महीने से ज्यादा वक्त तक देखने में दिक्कत रही है।