फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पुणे में ढाई साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म

Wed, 24 Jul 2019 07:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे शहर में ढाई साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शहर के बाहरी इलाके में स्थित पिंपले सौदागर में एक निर्माण स्थल पर स्थित झोपड़ी से एक मजदूर की बच्ची को अगवा कर लिया गया था। बच्ची का अपहरण उस समय किया गया, जब उसके घर के लोग सो रहे थे।
विज्ञापन


बच्ची का पता नहीं चलने पर उसके परिवार के लोगों ने संगावी थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उसी इलाके में बच्ची का शव मिला। शव के अंत्यपरीक्षण से पता चला कि यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें