फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने मोटरसाइकिल पर बैठने से किया मना, चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Fri, 10 May 2019 10:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

19 साल की एक अनुसूचित जाति की महिला की दो हफ्तों में शादी होने वाली थी। उसे गुजरात के बाजार में लोगों की नजरों के सामने चाकूओं से गोदकर मार दिया क्योंकि उसने हत्यारोपी की मोटरसाइकिल में बैठने से इनकार कर दिया था। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि घटना अहमदाबाद जिले के बावला शहर में बुधवार को घटित हुई। पीड़िता का नाम मित्तल जाधव है। जब उसने मोटरसाइकिल पर बैठने से मना किया तो उसपर आरोपी केतन वाघेला ने कई बार चाकू से हमला किया।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता रमेश जाधव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अधिकारियों ने बताया कि वाघेला पर अपने दोस्तों श्रवण और धनराज के साथ हत्या और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार से रोकथाम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच को एससी-एसटी सेल के पुलिस उप-अधीक्षक पीडी मानवर को सौंप दी गई है। गुरुवार को घटना का एक विडियो सामने आया।

मानवर ने बताया कि वीडियो को एक दर्शक ने बनाया है। उसमें दिख रहा है कि हाथ में चाकू लिए एक शख्स घटनास्थल से भाग रहा है जबकि पीड़िता बेसुध नीचे पड़ी है और उसे लोगों ने घेर रखा है। यह घटना शाम को साढ़े छह बजे की है जब मित्तल अपनी छोटी बहन से साथ बस स्टॉप के पास शॉपिंग कर रही थी। महिला की दो हफ्ते बाद शादी थी। 
विज्ञापन


मानवर ने कहा कि बुधवार देर रात अहमदाबाद के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस हत्या के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। पीड़िता के परिवारवाले दहशत में हैं और वह इस वीभत्स घटना के बार में फिलहाल कुछ भी कहने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें