फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई में असफल होने पर 19 साल के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

Wed, 01 May 2019 03:47 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
jee mains
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की मुख्य परीक्षा में असफल रहने के कारण तेलंगाना में 19 वर्षीय छात्र ने मंगलवार को अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर ने अपने पिता की बंदूक से खुद को गोली मार ली। छात्र के पिता सेवानिवृत्त जवान हैं जो अब एक निजी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। अधिकारी ने बताया कि लड़का 12वीं की परीक्षा में एक विषय में पास नहीं हो पाया था । वह कोचिंग क्लास भी करता था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसे आशंका थी कि वह परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होगा । 

अधिकारी ने बताया कि छात्र अवसाद में था और जेईई परीक्षा में अपनी असफलता के बारे में जानकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि मोबाइल पर अधिक समय बिताने के लिये उसके पिता उसे डांटते भी थे।
विज्ञापन


जेईई विभिन्न संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग और वास्तुकला पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिये राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। जेईई में प्राप्त अंक के आधार पर ही संस्थान खासकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान छात्रों का दाखिला स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें