फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में मारे गए 24 माओवादी

Tue, 25 Oct 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
माओवादी
विज्ञापन
पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 24 माओवादी लड़ाके मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में हुई। 
विज्ञापन

 
मल्कानगिरी से करीब 10 किलोमीटर दूर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने माओवादियों  से अत्याधुनिक हथियार और अन्य घातक सामग्री बरामद की है। इन हथियारों में  तीन एके 47 राइफलें और एसएलआर बंदूक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी इलाके में एक बड़ी बैठक करने वाले हैं।
 
पुलिस का कहना है कि जिस तरह के हथियार बरामद हुए हैं उससे पता चलता है कि बड़ी स्तर के माओवादी लड़ाके इस बैठक में शामिल हो रहे थे।  पुलिस अभी मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें