फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समेत चार देशों को 20.5 करोड़ डॉलर का हर्जाना देगी एंब्रेयर

Tue, 25 Oct 2016 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
ब्राजील की कंपनी एंब्रेयर विमान सौदे में घूसखोरी के आरोपों के मामले में भारत समेत चार देशों को 20.5 करोड़ डॉलर का हर्जाना देगी। अमेरिका और ब्राजील के अधिकारियों में बातचीत के बाद यह सहमति बनी है। एंब्रेयर पर आरोप है कि भारत में तीन विमानों का सौदा हासिल करने के लिए बिचौलिए को 57.6 लाख डॉलर की रकम दी गई।
विज्ञापन


सीबीआई इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुकी है। एक बयान में कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग और ब्राजील के अधिकारियों के बीच एक करार हो गया है, जिसके तहत एंब्रेयर भ्रष्टाचार के इस मामले के निपटारे के लिए 20.5 करोड़ डॉलर देगी।

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ने अपनी शिकायत में कहा था कि एंब्रेयर ने रिश्वत देने के बाद अपनी अमेरिका स्थित कंपनी से 8.30 करोड़ डॉलर का मुनाफा कमाया। कंपनी ने भारत के अलावा डॉमिनिकन रिपब्लिक, सऊदी अरब और मोजांबीक में सौदे हासिल करने के लिए रिश्वत दी थी। बयान में कहा गया है कि कंपनी ने घूसखोरी की रकम के लेनदेन को छिपाने के लिए फर्जी रिकॉर्ड बनवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें