नोटबंदी के बाद से छापेमारी में नए नोट मिलने का सिलसिला जारी है। गुजरात के वडोदरा में मंगलावर को पुलिस ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी में 19.67 लाख रुपये जब्त किए। जब्त किए गए नोटों में 13 लाख रुपये के 2000 के नए नोट भी शामिल हैं।
वडोदरा में पुलिस ने व्यापारी के घर पर यह कार्रवाई अवैध शराब रखने के संबंध में की थी। पुलिस को पैसे अलमारी में एक बैग में रखे मिले थे। डिटेक्शन क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर एमएस वाघेला ने कहा कि जब्त किए गए पैसों की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।
Gujarat: Police seize Rs 19.67 Lakh from a house in Vadodara, Rs 13 Lakh in new notes. pic.twitter.com/6TRrqGnZaJ
— ANI (@ANI_news) December 13, 2016